Breaking News

किसानों ने अच्छी बरसात के लिए हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना व भण्डारे का आयोजन कर इंद्रदेव भगवान से प्रार्थना

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। सीहोर जिले के ग्राम रामाखेड़ी में किसानों ने अच्छी बरसात के लिए हनुमान जी मंदिर पर भंडारे का आयोजन कर श्री सत्यनारायण भगवान की कथा एंव पूजा अर्चना कर इंद्रदेव भगवान को मनाते हुए अच्छी बरसात की कामना की है। इस मौके पर किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा ने बताया कि ग्राम रामाखेड़ी के मेवाड़ा राजपूत समाज के सभी ग्रामीण किसानों ने मिलकर अच्छी बरसात हो इसके लिये भगवान इंद्रदेव से प्रार्थना करते हुए हनुमान जी मंदिर पर पूजन अर्चन कर भोजन प्रसादी भण्डारे का आयोजन किया गया और प्रार्थना करते हुए इंद्रदेव भगवान की पूजा कर अच्छी बरसात की कामना की। ताकि अच्छी बरसात से किसानों की सोयाबीन, मक्का, तुअर फसल अच्छी पैदावार हो सके। इस मौके पर ग्राम रामाखेड़ी से लगे ग्राम बिलकिसगंज, चंदेरी, ढाबला, बरखेड़ी, रलावती, भोपाल जिले के ग्राम फंदा, बोरखेड़ी, ईटखेड़ी, शाजापुर जिले के ग्राम नंदिनी, कंकरखेड़ा, भैंसवा, अकोदिया जैसे दर्जनों गांव के ग्रामीण जन मौके पर पहुंचकर इंद्रदेव भगवान की प्रार्थना की। जिनमें प्रमुख रूप से किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा, प्रीतम मेवाड़ा, घीसीलाल, फूल सिंह, शेर सिंह, कुँवर सिंह, जसराज सिंह, मोती सिंह, राम सिंह, रघुनाथ, हेमराज, धनराज मेवाड़ा, फूल सिंह, रमेश मेवाड़ा, फूल सिंह मेवाड़ा, तेज सिंह, सुजान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उक्त धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …