Breaking News

“संविधान सत्याग्रह आंदोलन” की गूंज,

इछावर।ग्वालियर उच्च न्यायालय में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की माँग को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेशव्यापी “संविधान सत्याग्रह आंदोलन” अंतर्गत इछावर विधानसभा के लसुड़िया गोंडी, ब्लॉक ब्रिजिशनगर में संविधान सत्याग्रह में सहभागिता की।

यह केवल प्रतिमा स्थापना का संघर्ष नहीं है — यह सम्मान की पुनर्स्थापना है, यह संविधान निर्माता के प्रति कर्ज़ अदायगी है, यह उस मौन अपमान के खिलाफ़ सशक्त प्रतिकार है, जो दशकों से बाबा साहब के विचारों और प्रतीकों के साथ हो रहा है।

क्या यह शर्म की बात नहीं कि जिस न्याय व्यवस्था की नींव उन्होंने रखी, उसी न्यायालय परिसर में उनका स्थान आज भी ख़ाली है? लसुड़िया गोंडी के हर नागरिक ने आज एक संकल्प लिया — “बिना डर, बिना थकान, जब तक न्याय नहीं, तब तक संविधान सत्याग्रह जारी रहेगा!”

इस अवसर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम मीणा, अनूसूचित जाति ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश राठौर, राजेन्द्र राजपूत , धर्म सिंह,गुलाब परमार, गजराज परमार, दशरथ गुणबान

About राजेश माँझी

Check Also

हत्या मामले में पुलिस पर उठे सवाल,

हत्या मामले में पुलिस पर उठे सवाल, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित …