Breaking News

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने रातभर किया थानों का औचक निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने रातभर किया थानों का औचक निरीक्षण

रात्रि गश्त, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड संधारण, अपराध निराकरण, साफ सफाई को लेकर दिए निर्देश।

थाना इछावर
निरीक्षण के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक 03:00 बजे थाना इछावर पहुँचीं

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के द्वारा गत रात्रि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिसिंग को अधिक प्रभावी करने के उद्देश्य से थाना दोराहा, श्यामपुर एवं इछावर का आकस्मिक (औचक) निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रात्रि गश्त में अलर्ट रहने, सीसीटीएनएस (CCTNS) संचालन, ‘E-साक्ष्य’ एप्लीकेशन के उपयोग, VCNB टीप और क्षेत्र में सक्रिय गुंडे-बदमाशों पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सक्सेना ने तीनों थानों में अलग-अलग समय पर पहुँचकर औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए:-

1. थाना दोराहा
पुलिस अधीक्षक सबसे पहले रात्रि 12:00 बजे थाना दोराहा पहुँचीं। यहाँ उन्होंने:

सुरक्षा एवं तकनीकी समीक्षा: थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के सुचारु संचालन की जांच की और सीसीटीएनएस (CCTNS) संचालन की स्थिति को देखा।


मुस्तैदी के निर्देश: रात्रि गश्त में तैनात बल को मुस्तैदी से गस्त करने के निर्देश दिए।

अपराध निराकरण – थाने में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निराकरण के निर्देश दिए ।

थाना श्यामपुर
एसपी श्रीमती सक्सेना रात्रि 01:30 बजे थाना श्यामपुर पहुँचीं। निरीक्षण के दौरान मुख्य बिंदु निम्नलिखित रहे:-

    बीट प्रणाली पर जोर: माइक्रो बीट सिस्टम प्रणाली की समीक्षा की गई, ताकि थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और आदतन अपराधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके।

    रिकॉर्ड संधारण – थाने की साफ सफाई एवं थाने के रिकॉर्ड का निरीक्षण कर रखरखाव एवं साफ सफाई सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

    निराकरण :- लंबित अपराधों एवं जप्ती माल के शीघ्र निराकरण करने निर्देश दिए ।

    थाना इछावर
    निरीक्षण के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक 03:00 बजे थाना इछावर पहुँचीं। यहाँ उन्होंने निम्नलिखित व्यवस्थाओं को परखा:-

      रिकॉर्ड एवं फाइलें: थाने के रख-रखाव, रिकॉर्ड संधारण का निरीक्षण करने पर असंतोष व्यक्त करते हुए शीघ्र सुव्यवस्थित करने के निर्देश दिए।

      निराकरण की स्थिति- थाने मे लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत के निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे यह ध्यान रखा जाए।

      About राजेश माँझी

      Check Also

      नीट का पेपर लीक होने पर कांग्रेस ने जताया विरोध, निकाला मशाल जुलुस

      नीट का पेपर लीक होने पर कांग्रेस ने जताया विरोध, निकाला मशाल जुलुस यह पहली …

      Leave a Reply

      Your email address will not be published. Required fields are marked *