Breaking News

भैरूंदा थाना द्वारा नशामुक्ति जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन

पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 15.7.2025 से दिनांक 30.7.2025 तक आयोजित 15 दिवसीय नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला* एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी भेरूंदा श्री रोशन जैन के मार्गदर्शन मे भैरुंदा थाना स्टॉफ द्वारा सांदीपनी स्कूल भैरूदा में नशा मुक्ति अभियान *”नशे से दूरी है जरूरी”* का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, नशा एक सामाजिक बुराई के संबंध में जानकारी व व्यापक जन संवाद किया गया एवं नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 का प्रचार प्रसार किया गया। सभी स्कूली बच्चों, शिक्षकगणों, पत्रकारगण को नशा न करने से प्रोत्साहित करने हेतु शपथ दिलवाई गई, सेल्फी प्वाइंट का उपयोग किया गया, पमप्लेट व पोस्टर का वितरण किया गया, लाउडस्पीकर की मदद से कस्बा क्षेत्र में जगह-जगह नशा मुक्ति जन जागरूकता हेतु प्राप्त ऑडियो रिकॉर्डिंग का प्रचार प्रसार किया गया। बालक बालिकाओं द्वारा रैली का आयोजन किया गया जिनके द्वारा बस स्टैंड व अभी महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर स्लोगन का उपयोग करते हुए आम जन को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया गया। उक्त कार्यक्रम में एसडीम श्री मदन सिंह रघुवंशी, एसडीओपी रोशन जैन, थाना प्रभारी थाना स्टॉफ, बीईओ श्री ललित कीर, सीएमओभैरूंदा,जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक व 800 छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

About mp vishwas

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *