Breaking News

गुरु पूर्णिमा पर शास माध्यमिक शाला गोरखपुर में मनाया गया गुरु पर्व

भैरूंदा से विक्की वरिवा की रिपोर्ट

भैरूंदा शा मा शा गोरखपुर में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें कक्षा आठवीं में कुमारी दीक्षा उईके पिता रामनिवास उईके ने कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कुमारी निशा सरियाम पिता रुघनाथ सरियाम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया एवं कुमारी परवीन पिता अरमान खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, आनंद पिता दिलीप चतुर्थ एवं ताहिर पिता जब्बार खान पांचवां स्थान प्राप्त किया। बालक बालिकाओं को संस्था के शिक्षक जे. पी. पेठारी के द्वारा बालक बालिकाओं को एक एक जोड़ी स्कूल ड्रेस, स्कूल बैग, कापियां,पेन एवं भारत का संविधान की एक एक प्रति बालक बालिकाओं को भेंट की गई। तथा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा मिठाई खिलाकर और पुष्प गुच्छ देकर शिक्षको का सम्मान किया गया। सभी शिक्षकों ने कहा कि सभी बच्चे अच्छी पढ़ाई करे और गांव और प्रदेश का नाम रोशन करें एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एक एक पौधा अवश्य लगाएं एवं विभिन्न प्रकार के नशे से दूर रहें, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें तथा सभी से आपसी भाईचारा बनाएं रखें। सभी शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं की प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से ग्राम के सरपंच सुखमणी किशोर उइके, उपसरपंच नसीम खान, संस्था प्रभारी रामोतार मालवीय, जे पी पेठारी, मोजदार खान, ईश्वर पेठारी, ब्रजेश कुमार राठौर, अफजल खान अंसार खान, शाहरुख खान, जब्बार खान एवं स्कूल के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About mp vishwas

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *