Breaking News

ग्राम पंचायत कनेरिया के गांव लोटिया में मनाया गया सांसद खेल महोत्सव

ग्राम पंचायत कनेरिया के गांव लोटिया में मनाया गया सांसद खेल महोत्सव

लेमन दौड़, रस्साकसी, और कुर्सी दौड़ खेल में लिया महिलाओ ने भाग

लोटियां(कनेरिया)इछावर। एमपी विश्वास न्यूज

लोटिया (कनेरिया)इछावर। सीहोर जिले की जनपद इछावर के ग्राम पंचायत कनेरिया के अंतर्गत गांव लोटिया में बुधवार को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं और युवतियों ने विभिन्न पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव के दौरान लेमन दौड़, रस्साकसी, और कुर्सी दौड़ जैसे खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिताओं के दौरान दर्शकों ने तालियों की गूंज से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और महिलाओं को खेलों से जोड़ने का माध्यम बन रहे हैं।

विजेताओं को ईनाम के साथ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करवाने की मांग की ताकि गांव में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण सरपंच,पंचायत सचिव रामस्वरूप वर्मा,चंद्रशेखर पटेरिया ब्लॉक ऑर्डिनेटर -राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार
इछावर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल शिक्षक,छात्र छात्राएं सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

पोषण, गुणवत्ता और स्वाद की हुई परख: इछावर में कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता,

दुर्गपुरा अनुज स्व-सहायता समूह प्रथम इछावर | एमपी विश्वास न्यूज इछावर।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *