चोरों का आतंक,पंचायत भवन को बनाया निशाना,क़रीब 50000रुपए का सामान बरामद
थाना इछावर पुलिस ने पंचायत भवन से सामान चुराने वाले चोरों को पकड़ा, करीब 50000 रुपए का सामान बरामद।


इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।घटना विवरणः- फरियादी अजय वर्मा द्वारा बताया गया कि 4 एवं 5 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने पंचायत भवन का ताला तोड़कर 02 पुराने आरमेचर, 01 विद्युत ट्यूबवेल, 02 छत पंखा कीमती करीब 50000 का सामान चुरा लिया जिसकी रिपोर्ट पर थाना इछावर में अपराध क्रमांक 182/26 धारा 331(4),305(e) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
निर्देशन एवं मार्गदर्शनः-घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन अनुभाग भेरूंदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर को थाना स्तर पर टीम गठित कर माल मशरुका का पता लगाकर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया ।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज