Breaking News

कृषि आदान विक्रेता संघ ने बुलाया बंद, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

कृषि आदान विक्रेता संघ ने बुलाया बंद, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन

जिले में 30 जुलाई को सभी कीटनाशक दवा दुकानें रहेगी बंद

इछावर/सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर। जिले में 30 जुलाई को कृषि आदान विक्रेता संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बंद बुलाया है जिसके तहत संगठन के करीब 400 कीटनाशक दवाओं के विक्रेता 30 जुलाई को अपनी दुकानों को पूर्णता बंद रखेंगे। जहां जिलेभर से कीटनाशक दवाओं के विक्रेता सीहोर नगर के राजा भोज गार्डन में एकत्रित होकर अपने विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च करते हुए कलेक्टर ऑफिस पहुंचेंगे जहां कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा जानकारी देते हुए जिला कृषि आदान विक्रेता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील राठी ने बताया कि कीटनाशक विक्रेताओ को व्यापार करने में काफी दिक्कतें आ रही है। जबकि हमारे द्वारा नियम अनुसार व्यापार किया जा रहा है।लेकिन फिर भी हमारे व्यापारियों पर झूठे प्रकरण बनाए जा रहे हैं। जबकि बहुत से प्रकरणों के मूल कारण में स्थानीय व्यापारियों का कोई लेना देना ही नहीं है। लेकिन उसके बाद भी उन्हीं को दोषी माना जा रहा है इन्हीं सब विषयों को ध्यान में रखते हुए जिला कृषि आदान संघ के द्वारा विभिन्न, मांगों को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा आएगा साथ ही संगठन के नए अध्यक्ष का भी चुनाव नियमानुसार सर्व सहमति से किया जाएगा।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *