Breaking News

कुबेरेश्वर धाम में दो और श्रद्धालुओं की मौत

कुबेरेश्वर धाम में दो और श्रद्धालुओं की मौत

कुबेरेश्वर धाम में फिर दो श्रद्धालुओं की मौत, दो दिन में चार लोगों ने तोड़ा दम

सीहोर: एमपी विश्वास न्यूज,राजेश माँझी

सीहोर।सीहोर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुबेरेश्वर धाम में बुधवार को दर्शन के लिए आए दो और श्रद्धालुओं की मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को भी दो लोगों की जान चली गई थी। इस तरह पिछले दो दिनों में कुल चार श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भारी भीड़ और उमस भरे मौसम के कारण श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ रही है। कुबेरेश्वर धाम में सावन के विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जिससे व्यवस्थाओं पर दबाव साफ नजर आ रहा है।

मृतकों की पहचान

कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हुई थी। उनकी पहचान आज हुई है। एक का नाम जसवंती बेन (उम्र 56 वर्ष) पति चंदू भाई है, वह ओम नगर राजकोट गुजरात से है, जबकि दूसरी महिला का नाम संगीता गुप्ता (उम्र 48 वर्ष) पति मनोज गुप्ता निवासी फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश है।

आज बुधवार को गुजरात के चतुर सिंह और हरियाणा के ईश्वर सिंह की मौत हो गई।

शासन प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मजबूत करने और भीड़ नियंत्रण के निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन लगातार हो रही मौतों ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल मौके पर तैनात है, लेकिन श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे मौसम और स्वास्थ्य को देखते हुए सावधानी बरतें।

About राजेश माँझी

Check Also

इछावर : दुर्गा प्रतिमाओं के निकले भव्य चल समारोह, दशहरा पर्व भी मना धूमधाम से

मां दुर्गा का नवरात्र शरदीय त्योहार 12 माह में एक बार आता है जिसे श्रद्धालु …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *