कांग्रेस निकालेगी चांदबढ़ से श्यामपुर सीहोर किसान न्याय पदयात्रा
आमजन किसान न्याय पदयात्रा दिनांक- 18/09/25 दिन:- गुरुवार समय:- सुबह 10:00 बजे स्थान:- चांदबड से श्यामपुर सीहोर

चांदबड/श्यामपुर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।केंद्र और मध्य प्रदेश की गूँगी बहरी भाजपा सरकार की जनविरोधी नितियो के कारण आम नागरिक, किसान, मजदूर, बिजली उपभोक्ता, महिलाएँ और युवा परेशान है किसानो, बिजली उपभोक्ता गण की मांग…..
👉स्मार्ट मीटर के कारण हो रही अनिमित्ता, बड़े हुए बिजली के दाम, किसानों को आए दिन थमाये जा रहे झूठे बिजली प्रकरण के नोटिसो के विरोध मे…….
👉28 करोड़ की लागत से बनी श्यामपुर रोड पुरी तरह टुट गई, गद्दो के कारण रोज वहां चालक दुर्घटना का शिकार होते हैं! ठेकेदार और विभाग पर कार्यवाही की मांग को लेकर और पुना श्यामपुर रोड बनाएं जाने की माँग को लेकर……

👉पिछले दिनो किसानो को फसल बीमा राशि का वितरण किया गया कहीं बीमा प्रीमियम से भी कम राशि किसानो को मिली तो कही बिल्कुल भी राशि किसानों को नहीं मिली। सम्मानजनक पर्याप्त बीमा राशि एवं खराब हुई सोयाबीन की फसल के सर्वे की मांग को लेकर…….
👉01/09/25 काला दिवस को जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुलिस की मोजुदगी मैं हुई घटना मे एक तरफ़ा कार्यवाही के विरोध में और भाजपा के नेताओ और दोषी कार्यकर्ताओ पर FIR दर्ज किये जाने की मांग को लेकर……
👉ग्राम पंचायतो में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाए जेन और कार्यवाही की मांग को लेकर……
👉किसानो को सोयाबीन के दाम 6000 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य की मांग को लेकर………
👉मतदाता सुची शुद्धीकरण, निष्पक्ष चुनाव आयोग की मांग को लेकर मांग को लेकर……
किसान सहित जिले की सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारी गण, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण, समन्वय समिति के सदस्य गण, विभाग के अध्यक्ष गण एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण, युवा कांग्रेस, एन एस यू आइ, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवादल, अल्पसंख्यक,अन्य पिछड़ा वर्ग, एसटी, एससी प्रकोष्ठ सहित सभी विभाग एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण, कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधिगण सहित सभी पद यात्रा में मौजूद रहेंगे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज