Breaking News

09 जुआरियों के कब्जे से 47,600 रुपया नगद व 52 ताश के पत्ते जप्त किये

09 जुआरियों के कब्जे से 47,600 रुपया नगद व 52 ताश के पत्ते जप्त किये

ढाबलामाता रोड पर नाले के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपयों का दांव लगाकर खेल रहे थे जुआ

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
थाना – इछावर
दिनांक – 30/09/2025

इछावर।घटनाक्रम –दिनांक 30/09/2025 को थाना इछावर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ढाबलामाता रोड पर नाले के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान 09 आरोपियों से कुल ₹47,600 नगद राशि बरामद की गई।

की गई कार्यवाही –
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति सुनीता रावत एवं एसडीओपी भैरुन्दा रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया। टीम ने दबिश देकर जुआ खेल रहे आरोपियों –

परवेज़,जितेन्द्र वर्मा,अनिल वर्मा,दिनेश वर्मा,आमिर खान,महेन्द्र सिंह,शाहरुख खां,जीवन सिंह,अंसार खान को पकड़ उनके कब्जे से ₹47,600/- नगदी एवं ताश के 52 पत्ते जप्त किये।

जप्त मशरुका :-
नगद ₹47,600/- एवं ताश के 52 पत्ते

सराहनीय भूमिका –
उपनिरीक्षक ललित गुप्ता, प्र.आर.243 अनूप विश्वकर्मा, आर.302 अरुण भार्गव, आर.784 हरिओम, आर.693 महेन्द्र मीणा, आर.98 रोहित, आर.311 नरेन्द्र, सै.242 प्रहलाद एवं सै.265 नर्मदा की सराहनीय भूमिका रही।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *