Breaking News

फर्जी बीपीएड डिग्री मामले में सीहोर यूनिवर्सिटी पर राजस्थान SOG की बड़ी कार्रवाई

श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस के कुलपति मुकेश तिवारी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौड़ और कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया है।

सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज।
संपर्क,9200718280

सीहोर।राजस्थान की शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में कथित फर्जी बीपीएड डिग्री मामले की जांच अब सीहोर तक पहुंच गई है। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने सीहोर स्थित श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस के कुलपति मुकेश तिवारी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौड़ और कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। तीनों को अदालत में पेश किए जाने के बाद तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

जांच एजेंसी के अनुसार, भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को कथित तौर पर पैसे लेकर बैकडेट में बीपीएड की डिग्रियां और रिकॉर्ड तैयार कराए गए। इस मामले में यूनिवर्सिटी से संबंधित डिग्री लगाने वाले करीब 66 अभ्यर्थी भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।

छापेमारी में जब्त हुए थे दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
SOG ने करीब सात महीने पहले सीहोर स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस समेत भोपाल के अरेरा कॉलोनी स्थित कपूर हाउस, एक सीए के निवास और आरकेडीएफ कॉलेज सहित चार ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की थी। इस दौरान कई दस्तावेज, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए थे।

बाद में जब्त कंप्यूटर डेटा और वित्तीय रिकॉर्ड की फॉरेंसिक जांच की गई। जांच में कथित तौर पर यूनिवर्सिटी के सिस्टम में सांचौर, राजस्थान निवासी अभ्यर्थी भारमल राम के नाम से दो अलग-अलग फीस लेजर अकाउंट सामने आए।
रिजल्ट के बाद तैयार किया गया कथित बैकडेट रिकॉर्ड
SOG की जांच के मुताबिक, पीटीआई भर्ती परीक्षा का परिणाम 21 अक्टूबर 2022 को घोषित हो चुका था। इसके बाद भी यूनिवर्सिटी के सिस्टम में बैकडेट एंट्री किए जाने और पुराने रिकॉर्ड तैयार किए जाने के साक्ष्य मिले।

भारमल राम को SOG पहले ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ चालान पेश कर चुकी है।

पूछताछ में खुल सकते हैं कई और नाम

जांच में यूनिवर्सिटी प्रबंधन की कथित भूमिका और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर कुलपति तथा परीक्षा नियंत्रक की गिरफ्तारी की गई है। अब तीनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ में फर्जी डिग्री नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, बिचौलियों और अभ्यर्थियों की भूमिका सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

सोहन पटेल के नेतृत्व में निकाली गई भव्य गौ शिव कृषक कावड़ यात्रा

गौ माता और किसानों की मांगों को लेकर निकली भव्य गौ कृषक कांवड़ यात्रा हजारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *