Breaking News

अतिथि शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़ा अपने चाहते को दी नियुक्ति,

अतिथि शिक्षक नियुक्ति में फर्जीवाड़ा अपने चाहते को दी नियुक्ति,

सीहोर/फागियां, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/फागियां।शिक्षा विभाग के आये दिन आ रहे हैं नये-नये मामले सामने इस प्रकार एक चौकाने वाला मामला इछावर विकासखण्ड के अन्तर्गत आने वाला संकुल केन्द्र ब्रिजिश नगर के मा.शाला फांगिया से मामला सामने आया है शासन के आदेश को ताक पर रखकर अपने चाहिते लोगो को अतिथि शिक्षक के रूप नियुक्ति प्रदान की गयी उषा शर्मा विगत 3 वर्षो से अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य कर रही थी इस बीच में शासन के आदेश पर अतिशेष शिक्षक की नियुक्ति को नियुक्ति दी गयी थी,जिससे उषा शर्मा को पद से हटाया गया था। परंतु अतिशेष शिक्षक का स्वंम की इच्छा से पुनः दूसरे स्कूल मे स्थानांतरण हो गया था। लोक शिक्षण विभाग भोपाल के आदेश क्रमांक 281 में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि पूर्व में कार्यरत अतिथि को ही रखना है लेकिन संकुल प्रभारी एवं जनपद शिक्षा केन्द्र अधिकारी की मिली भगत से शाला प्रभारी पर दबाव बनाकर अपने चाहिते अतिथि शिक्षक को नियुक्ति प्रदान करवाई गयी है रेखा जो कि सब्जेक्ट सामाजिक विज्ञान की नई अतिथि शिक्षक है जबकि पुरानी अतिथि उषा शर्मा विभागों के चक्कर काट रही है उषा शर्मा के द्वारा पूर्व दिनांक 12.09.2025 को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को एवं दिनांक 16.09.2025 को कलेक्टर महोदय एवं दिनांक 23.09.2025 जिला शिक्षा अधिकारी सीहोर इनके सहित सी.एम. हेल्प लाईन व संकुल व शाला प्रभारी को भी लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है लेकिन आज दिनांक तक कार्यवाही के रूप खानापूर्ति की गयी है। जिससे वह दर-दर की ठोकर खा रही है इस मामले पर जनपद शिक्षा केन्द्र के अधिकारी एवं संकुल प्रभारी अधिकारी से फोन पर सम्पर्क करने की कोशिश की गयी तो उन्होने फोन उठाया नही जिससे उन पर भी कही गंभीर सवाल उठ रहे है।

इधर मा. शाला प्रभारी का कहना है कि मुझे संकुल प्रभारी द्वारा संकुल पर बुलाकर मेरे मोबाईल फोन लेकर उक्त आवेदन को नियुक्ति दिलाई गयी है।

सुरेश चौहान
प्रभारी
मा.शाला फांगिया

इधर विकासखण्ड अधिकारी का कहना है कि यह मामला जिला शिक्षा अधिकारी के कार्य क्षेत्र का है मेरा नहीं।

मान सिंह नेटी
,विकासखण्ड अधिकारी इछावर

इधर शिक्षा विभाग के डी.पी.सी. का कहना है कि यह मामला मेरे कार्य क्षेत्र का नही है कलेक्टर आफिस बात कीजिए।

रमेशचन्द्र उइके डीपीसी सीहोर।

About राजेश माँझी

Check Also

चार साल बाद बना अद्भुत संयोग: न ग्रहण का असर, न भद्रा का साया, दिनभर बांधी जा सकेगी राखी

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ी राहत, सूर्योदय से पहले समाप्त होगी भद्रा; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *