Breaking News

नीट का पेपर लीक होने पर कांग्रेस ने जताया विरोध, निकाला मशाल जुलुस

नीट का पेपर लीक होने पर कांग्रेस ने जताया विरोध, निकाला मशाल जुलुस

भाजपा सरकार कर रही है देश के लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़-राजीव गुजराती

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा नीट 2026 को रद्द कर दी गई, जो 3 मई को जो नीट यूजी परीक्षा आयोजित हुई थी, लेकिन उसके पर्चे पहले ही लीक हो गए थे। भाजपा सरकार के राज में विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे इस तरह के खिलवाड़ के विरोध में छात्र-छात्राओं के हित में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व एवं पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर के विशेष उपस्थिति में स्थानीय कोतवाली चौराहे से लिसा टाकिज चौराहे तक मशाल जुलुस निकाला गया। उक्त मशाल जुलुस में कार्यकर्ता हाथों में तकती लिये गगन भेदी नारे लगा रहे थे।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि इस भाजपा सरकार में जवाबदेही नाम की चीज नही है। कांग्रेस के शासन में एक दुर्घटना होने पर इस्तिफा दे देते थे, लेकिन इतनी बड़ी परीक्षा का पेपर लीक होने पर, जिसमें भाजपा के पदाधिकारी ही शामिल है, लेकिन अभी तक इस्तिफा नही दिया है।गुजराती ने आगे कहा कि पेपर लीक की वजह से एनटीए ने परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया, यह विद्यार्थियों भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह पहली बार नहीं हो रहा है 10 सालों में लगभग 89 पेपर लीक, और 48 बार दोबारा परीक्षा हुई है।
हमारी सरकार से मांग है कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्यवाही और नीट परीक्षा जल्द से जल्द हो।

पूर्व सांसद सुरेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि इस बार 22 लाख छात्रों ने नीट परीक्षा दी थी, जिसके लिए कई छात्रों ने साल दो साल की महंगी कोचिंग कक्षाओं में पढ़ाई की होगी कई छात्रों के मां-बाप ने आर्थिक कठिनाइयां या अन्य दिक्कतों का सामना किया होगा ताकि उनके बच्चे इन परीक्षाओं में सफल तो हो सके डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल कॉलेज में उनका दाखिला हो जाए। छात्रों का भविष्य उनके सपने बेहतर जीवन की तैयारी सब कुछ इस परीक्षा पर निर्भर होगा जिसे एक झटके में पेपर लीक माफियाओं ने तोड़ दिया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से विवेक राठौर, घनश्याम यादव, महेश दयाल चौरसिया, रमेश गुप्ता, राजेंद्र वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, इरफान लाल, गुलाब भाई ठाकुर, राकेश वर्मा, नरेंद्र खंगराले, दिनेश पटेल, हर्षदीप राठौर, तारा यादव, अशरफ अली, संतोष मालवीय, कमलेश चांडक, बृजेश पाटीदार, मनीष मेवाड़ा, हरिओम सिसोदिया, राहुल ठाकुर, मोनू शर्मा, मुस्तफा अंजुम, संतोष पटेल, अंकुर विश्वकर्मा, के.के. रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, अभिजीत परमार, हिमांशु मालवीय, जितेंद्र परमार, दिव्यांश मालवीय, विशाल, मनीष, सुमित, अशोक, विष्णु, विक्की विश्वकर्मा, सुयश तोमर, तनिष्क त्यागी, अंकुर ठाकुर, यश यादव, मनोज परमार, घनश्याम मीणा, अरविन्द ठाकुर, संतोष राजपूत, घनश्याम जांगड़ा, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश ठाकुर, महेश दयाल चौरसिया, हरीश राठौर, नितिन उपाध्याय, राहुल गोस्वामी, मुनव्वर मामू, निशांत वर्मा, देवी सिंह तंवर, पवन गुर्जर, ओम वर्मा, तीरथ सिंह सरपंच, हिरदेश सिंह मझेड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *