Breaking News

देश भर में दिवाली 20 सोमवार को ना की 21 अक्तूबर को ,पं शर्मा ।।।।।।।।।।।।।।,।,।

देश भर में दिवाली 20 सोमवार को ना की 21 अक्तूबर को ,पं शर्मा ।।।।।।।।।।।।।।,।,।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।दीपों और खुशियों का पर्व दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि यह दिन बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर घर-आंगन से लेकर मंदिरों को दीपों की रोशनी से रौशन करते हुए मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली हर व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि, नई ऊर्जा और खुशियों का संचार करती हैं। यही कारण है कि इसे केवल एक पर्व नहीं बल्कि पांच दिनों तक चलने वाला भव्य उत्सव कहा जाता है। इसका प्रारंभ धनतेरस से होता है और भाई दूज तक बना रहता है। इस बार दिवाली पांच दिवसीय उत्सव रहेगा

धनतेरस पूजा का शुभ मुहुर्त 2025

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर को दोपहर 12:18 मिनट पर आरंभ होगी।
इसका समापन 19 अक्तूबर को रविवार दोपहर 1:51 मिनट पर होगा।
प हुए इस बार 18 अक्तूबर 2025 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा।`

छोटी दिवाली 2025

इस साल 19 अक्तूबर 2025 को छोटी दिवाली मनाई जाएगी। इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर यम देव के लिए चार मुखी दीपक जलाया जाता है। इसके अलावा घर की सकारात्मक ऊर्जा के लिए दीप दान करने का भी विधान है।

दिवाली 2025 तिथि और मुहूर्त

ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्तूबर दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगी। इस तिथि का समापन 21 अक्तूबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर है। चूंकि दिवाली पर लक्ष्मी पूजन सूर्यास्त के बाद किया जाता है, इसलिए इस साल दिवाली 20 अक्तूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।

गोवर्धन पूजा 2025

  • पंचांग के मुताबिक कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 21 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर होगी।
    इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 22 अक्तूबर को रात 8 बजकर 16 मिनट पर है।
    इस गोवर्धन पूजा का पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा।`

भाई दूज 2025

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। इस वर्ष इस तिथि का प्रारंभ 22 अक्तूबर 2025, को रात 08 बजकर 16 मिनट पर होगा। इसका समापन 23 अक्तूबर 2025, को रात 10 बजकर 46 मिनट पर है। ऐसे में 23 अक्तूबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसके अलावा वो तिलक का शुभ मुहूर्त रहने वाला हैं । ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।
डॉ पंडित गणेश शर्मा ll स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य ll सीहोर 9229112381

About राजेश माँझी

Check Also

भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में में विधायक कार्यालय में कार्यक्रम

भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में में विधायक कार्यालय में कार्यक्रम पानी पिलाने और आग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *