सरकारी स्कूल में नियमों की उड़ाई धज्जियां — अतिथि शिक्षक को थमाया प्रभार, आरटीई की खुली अवहेलना!
4 अतिथि शिक्षक,1 स्थायी शिक्षक,119 बच्चे दर्ज
शासकीय माध्यमिक शाला धाई खेड़ा
संकुल केन्द्र ब्रिजिश नगर (इछावर)

धाईखेड़ा/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
धाईखेड़ा/इछावर।शिक्षा विभाग की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। ब्रिजिश नगर संकुल केन्द्र के अंतर्गत आने वाली शासकीय माध्यमिक शाला धाईखेड़ा में जिम्मेदारों ने आरटीई नियमों को ठेंगा दिखाते हुए अतिथि शिक्षक को ही विद्यालय का प्रभार सौंप दिया।
आरटीई (शिक्षा का अधिकार) अधिनियम के स्पष्ट प्रावधानों के अनुसार, अतिथि शिक्षक केवल शिक्षण कार्य कर सकता है, किसी भी प्रकार का प्रशासनिक या वित्तीय प्रभार नहीं संभाल सकता। बावजूद इसके, विद्यालय में जिम्मेदार अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए अतिथि शिक्षक को स्कूल का प्रभारी बना दिया।
विद्यालय में इस समय 119 छात्र दर्ज हैं, लेकिन विद्यालय के संचालन और अनुशासन की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को सौंप दी गई है, जो स्वयं अस्थायी आधार पर पदस्थ है। यह न केवल विभागीय लापरवाही का उदाहरण है, बल्कि बच्चों की शिक्षा और भविष्य से सीधा खिलवाड़ है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विद्यालय परिसर में अव्यवस्था की स्थिति है — विद्यालय भवन पर नामपट्ट तक नहीं, जिससे यह अंदाजा लगाना कठिन हो जाता है कि यह वास्तव में सरकारी विद्यालय है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी अब तक इस मामले पर मौन हैं। सवाल यह है कि —
👉 जब नियम साफ कहते हैं कि अतिथि शिक्षक को प्रभार नहीं दिया जा सकता, तो आखिर किस आदेश के तहत यह निर्णय लिया गया?
👉 119 बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय संचालन की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
यह मामला शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अब देखना यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस नियम उल्लंघन पर कोई कार्रवाई करेंगे या फिर यह मामला भी फाइलों में दब जाएगा।
मोबाईल पर कॉल करने पर बात हुई मैं शैक्षणिक कार्य से जन शिक्षा केंद्र इछावर जा रहा हूं रास्ते में हूं, अतिथि शिक्षक को प्रभार देख कर आया हूं।
गुप सिंह सोलंकी
प्रधान अध्यापक
शासकीय माध्यमिक शाला धाई खेड़ा
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज