Breaking News

राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे अनेक राज्यों के कृषि मंत्री

राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगे अनेक राज्यों के कृषि मंत्री

दलहन क्षेत्र का राष्ट्रीय सम्मेलन 7 फरवरी को सीहोर के अमलाहा में

सीहोर/मध्य प्रदेश, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 05 फरवरी, 2026

सीहोर/मध्य प्रदेश।प्रदेश के अमलाहा, जिला सीहोर में 7 फरवरी को दलहन उत्पादन एवं उत्पादकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श के लिये एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में दलहन क्षेत्र की मूल संवेदनाओं, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में देश के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारीगण, दलहन अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक, सरकारी बीज उत्पादक संस्थाएँ, दाल उद्योग से संबंधित प्रतिनिधि एवं अन्य सहयोगी एजेंसियाँ भाग लेंगी।

अमलाहा में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसान, उड़ीसा के कृषि मंत्री कनक वर्धन सिंह देव, पंजाब के कृषि मंत्री सरदार गुरमीत सिंह खुडियन, छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेतम, बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव, गुजरात के कृषि मंत्री रमेशभाई कटारा, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, हरियाण के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पश्चिम बंगाल के कृषि मंत्री सोवानदेव चट्टोपाध्याय शामिल होंगे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *