Breaking News

सांदीपनी (सी.एम. राइस) स्कूल के 100 मीटर की परिधि से अवैध तंबाकू दुकानें हटाई

सांदीपनी (सी.एम. राइस) स्कूल के 100 मीटर की परिधि से अवैध तंबाकू दुकानें हटाई

थाना आष्टा एवं नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई

आष्टा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

आष्टा/सीहोर।सांदीपनी (सी.एम. राइस) स्कूल के 100 मीटर की परिधि में अवैध रूप से चल रही बीड़ी, सिगरेट, पान-तंबाकू की दुकानों की शिकायतें मिल रही थीं, जिनसे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता था, और विद्यार्थियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। यह स्थितियाँ बच्चों में तंबाकू सेवन की आदत और सुरक्षा जोखिम भी बढ़ाती थीं। साथ की बालिकाओं की सुरक्षा की दृष्टि से भी उचित नहीं थी।

आज ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना आष्टा और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर इन सभी अवैध दुकानों को हटाया। यह कदम बालक-बालिकाओं की सुरक्षा और स्वस्थ वातावरण की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्रवाई में नगर पालिका कर्मियों व पुलिस प्रशासन ने सक्रिय भूमिका निभाई।

About राजेश माँझी

Check Also

पोषण, गुणवत्ता और स्वाद की हुई परख: इछावर में कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता,

दुर्गपुरा अनुज स्व-सहायता समूह प्रथम इछावर | एमपी विश्वास न्यूज इछावर।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *