Breaking News

01 पोकलेन एवं 01 गिट्टी डस्ट की ट्रैक्टर ट्राली सहित 04 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त।

01 पोकलेन एवं 01 गिट्टी डस्ट की ट्रैक्टर ट्राली सहित 04 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनिजों उत्खनन और परिवहन पर की गई प्रभावी कार्रवाई

खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने जब्त किए पोकलेन, जेसीबी, डंपर और ट्रैक्टर-ट्राली

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 11 फरवरी, 2026

सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधनी एवं रेहटी क्षेत्र अंतर्गत खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए 01 पोकलेन एवं 01 गिट्टी डस्ट की ट्रैक्टर ट्राली जब्त की गई है। जिसे रेहटी थाने की अभिरक्षा में रखा गया है।

इसी प्रकार टीम द्वारा रेत का अवैध परिवहन करते हुए 04 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त कर इछावर थाने की अभिरक्षा में रखा गया है । जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चौहान बताया कि सभी वाहनों पर खनिज नियमों एवं प्रावधानों के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *