Breaking News

सीईओ जिला पंचायत ने महुआखेड़ी तकीपुर शाला में पीएम पोषण योजना एवं माँ की बगिया का निरीक्षण कर विद्यार्थियों संग मध्याह्न भोजन किया

सीईओ जिला पंचायत ने महुआखेड़ी तकीपुर शाला में पीएम पोषण योजना एवं माँ की बगिया का निरीक्षण कर विद्यार्थियों संग मध्याह्न भोजन किया

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 09 दिसम्बर 2025

सीहोर।प्रधानमंत्री पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीहोर श्रीमती सर्जना यादव ने शासकीय माध्यमिक शाला महुआखेड़ी तकीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ ने माँ की बगिया का अवलोकन किया तथा शाला में कार्यरत समूह सदस्यों और रसोइयों से भोजन की गुणवत्ता, सामग्री उपलब्धता एवं संचालन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता की सराहना की।

इस अवसर पर शाला में शिक्षक एवं जनभागीदारी समिति के सहयोग से निर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का लोकार्पण भी किया गया। सीईओ श्रीमती यादव ने निर्माण कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनभागीदारी के सहयोग से विद्यालयों के विकास कार्य तेजी से पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने विद्यालय स्टाफ, समूह सदस्य, रसोइयों तथा उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामुदायिक सहभागिता से शिक्षा एवं पोषण योजनाएँ और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित की जा सकती हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *