Breaking News

ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले 1724 शिक्षकों का रोका गया दिसंबर माह का वेतन

ई-अटेंडेंस नहीं लगाने वाले 1724 शिक्षकों का रोका गया दिसंबर माह का वेतन

निर्देशों के बावजूद ई-अटेंडेंस नही लगा रहे हैं शिक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए वेतन रोकने के निर्देश

सीहोर विकासखंड में ऐसे 740 लोकसेवक है जो अभी भी ई अटेंडेंस नही लगा रहे हैं।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 11 दिसंबर, 2025

सीहोर।जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने ई-अटेंडेंस नहीं लगाने पर जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत 1724 शिक्षकों और अन्य शासकीय कर्मचारियों का दिसंबर माह का वेतन भुगतान रोक दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी शासकीय स्कूलों में कार्यरत समस्त भृत्य, प्राथमिक शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्राचार्य एवं अन्य कर्मचारियों को “हमारे शिक्षक एप” पर प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा निरंतर पत्राचार और निर्देश के बावजूद भी कई कर्मचारी इस कार्य को गंभीरता से नहीं ले रहें है।

उन्होंने बताया कि जिले के शिक्षा विभाग में कार्यरत कई कर्मचारियों द्वारा इस आदेश का उल्लंघन करते हुए ई अटेंडेंस नहीं लगाई जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप राज्य स्तर पर सीहोर जिला म.प्र में 35 वें नंबर पर आ रहा है। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई है तथा ई अटेंडेंस नही लगाने वालों पर कार्यवाही करने के लिए भी कहा है।

इस पर कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने सीहोर जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर ई-अटेंडेंस न लगाने वाले सीहोर जिले के 1724 शिक्षकों एवं कर्मचारियों का दिसम्बर माह 2025 का वेतन भुगतान रोक दिया है। इसके साथ ही सभी लोकसेवकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निरंतर ई अटेंडेंस लगाए, ताकि ई अटेंडेंस में सीहोर जिले की स्थिति में राज्य स्तर पर सुधार हो। सीहोर विकासखंड में ऐसे 740 लोकसेवक है जो अभी भी ई अटेंडेंस नही लगा रहे हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *