Breaking News

बिलकिसगंज जोड़ पर हादसा, 25 वर्षीय युवक का पैर चकनाचूर

बिलकिसगंज जोड़ पर हादसा, 25 वर्षीय युवक का पैर चकनाचूर

बिना संकेतक और लाइटिंग के सड़क निर्माण बना जानलेवा, PWD पर लापरवाही के आरोप

रात के अंधेरे में मोटरसाइकिल चलाते समय रोड पर पड़े गिट्टी के ढेर से टकराने के कारण 25 वर्षीय रितेश बरेला का पैर बुरी तरह टूट गया।

बिलकिसगंज/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

बिलकिसगंज/सीहोर।स्थानीय लोगों ने PWD अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है, जब रितेश बरेला (पिता: चतर सिंह, निवासी: ग्राम छापरी, विकासखंड लाड़कुई, जिला सीहोर) बिलकिसगंज जोड़ वाली सड़क पर मोटरसाइकिल चला रहे थे।

निर्माण कार्य के चलते बीच सड़क पर गिट्टी का भारी ढेर पड़ा था, जिसे हटाया नहीं गया। अंधेरे में ढेर दिखाई न देने से उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वे बुरी तरह गिर पड़े। पैर टूटने से खून बहने लगा, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें सीहोर जिला अस्पताल ले जाया। डॉक्टरों ने बताया कि पैर की हड्डी बुरी तरह चकनाचूर हो चुकी है, सर्जरी की नौबत आ सकती है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण एजेंसी ने रोड पर गड्ढे खोदकर गिट्टी पटक दी, लेकिन कोई चेतावनी साइन बोर्ड या लाइटिंग व्यवस्था नहीं की। “रात में सड़क पर ढेर पड़े होने से कई बार हादसे हो चुके हैं, लेकिन PWD अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं,” एक ग्रामीण ने नाराजगी जताई। PWD की ओर से अभी कोई बयान नहीं आया है।यह घटना सड़क निर्माण में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को उजागर करती है। जिला प्रशासन से मांग उठ रही है कि दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई हो और घायल को उचित मुआवजा दिया जाए।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *