Breaking News

एक ओर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई,वहीं दूसरी ओर समय पर नहीं खुलते उप स्वास्थ्य केंद्र आख़िर ज़िम्मेदार कौन❓

एक ओर झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई,वहीं दूसरी ओर समय पर नहीं खुलते उप स्वास्थ्य केंद्र आख़िर ज़िम्मेदार कौन❓

उप स्वास्थ्य केंद्र सेमली जदीद में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, CHO सहित स्टाप की लापरवाही से मरीज परेशान — 181 पर की शिकायत

सेमली जदीद/इछावर

सेमली जदीद/इछावर। उप स्वास्थ्य केंद्र सेमली जदीद में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से राम भरोसे चल रही हैं। CHO सहित स्वास्थ्य स्टाप समय पर केंद्र नहीं पहुंचता, जिससे रोज़ाना आने वाले मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर इलाज न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

वही ग्रामीण राजेन्द्र राठौर द्वारा परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 पर शिकायत कर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की शिकायत की। सीएचओ सहित तीन स्टाप उप स्वास्थ्य केंद्र केंद्र में पदस्थ हैं। आए दिन उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका हुआ रहता है। समय पर एक भी स्टाप नहीं आता, सीएचओ नमिता लोहिया भोपाल से अपडाउन करतीं है। जो आए दिन देरी से आती है। वहीं सिविल अस्पताल इच्छावर से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।

स्थानीय ग्रामीण ब्रज किशोर शर्मा,वीर सिंह मालवीय, अर्जुन गोयल, उदय मीणा का कहना है कि स्टाप अक्सर घंटों देरी से आता है या कई दिनों तक अनुपस्थित रहता है, जिससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित रूप से समय पर स्टाप की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता कब टूटेगी? — यह सवाल अब ग्रामीणों की ज़ुबान पर है।

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है, इस मामले में पहले भी मुझे शिकायत आई है, हमने उचित कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

अंकित चांडक
सीबीएमओ
सिविल अस्पताल,इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *