Breaking News

बसंत पंचमी पर इछावर बना मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन का साक्षी,

बसंत पंचमी पर इछावर बना मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन का साक्षी,

200 जोड़ों के जीवन की नई शुरुआत में शामिल हुए राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

173 हिंदू एवं 27 मुस्लिम समाज के जोड़े सम्मेलन में हुए शामिल

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर इछावर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्साह का भव्य उदाहरण बना। इस आयोजन में 200 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के बीच एक-दूसरे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना स/माज के कमजोर वर्गों के लिए एक सशक्त सहारा है, जो बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और खुशहाल भविष्य को सुनिश्चित करती है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर बेटी सम्मानपूर्वक अपने नए जीवन की शुरुआत करे।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “कन्या दान से बड़ा कोई दान नहीं होता। यह हमारी सरकार का सौभाग्य है कि वह बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए इस पवित्र योजना का संचालन कर रही है।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर बेटियों के विवाह, आवास और भोजन जैसी मूलभूत जरूरतों की लगातार चिंता की जा रही है। सरकार बेटियों के हित में ऐतिहासिक योजनाएं चला रही है और भविष्य में भी आवश्यकता के अनुसार नई योजनाएं लागू की जाती रहेंगी।

करण सिंह वर्मा ने भाजपा सरकार को गरीबों की सरकार बताते हुए कहा कि शासन 25 रुपये किलो गेहूं उपलब्ध कराकर गरीब परिवारों के घरों में चूल्हा जलाने का कार्य कर रहा है।

इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 200 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें 173 हिंदू और 27 मुस्लिम समाज के जोड़े शामिल रहे। खास बात यह रही कि मुस्लिम बेटियों का निकाह उनके रीति-रिवाजों के अनुसार और हिंदू बेटियों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया, जो सामाजिक समरसता की मिसाल बना।

इछावर के खेरी रोड स्थित खेल स्टेडियम में अलसुबह से ही घराती, बाराती और मेहमानों की चहल-पहल देखने को मिली। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल पर पहुंचे।

कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर इछावर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश पटेल, भाजपा के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *