Breaking News

धोखाधड़ी की बड़ी खबर50 गांव के किसानों की मेहनत पर करोड़ों का डाका! गल्ला व्यापारी घर दुकान में ताला लगाकर फरार,,,,,,

50 गांवों के किसानों के करीब 6 करोड़ रुपये लेकर उमंग ट्रेडर्स के संचालक फरार, कांग्रेस पहुंची एसपी के दरबार

चरनाल/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। गल्ला व्यापारी चरनाल में किसानों के साथ हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि चरनाल स्थित उमंग ट्रेडर्स के संचालक नरेश साहू और मनोज साहू सैकड़ों किसानों से गेहूं खरीदकर करोड़ों रुपये का भुगतान किए बिना फर्म और घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार व्यापारी ने किसानों से उपज खरीदी, रसीदें दीं और भुगतान बाद में करने का भरोसा दिलाया। लेकिन जब किसान अपनी मेहनत की कमाई लेने पहुंचे तो फर्म बंद मिली और दोनों व्यापारियों के मोबाइल फोन भी बंद मिले। इसके बाद किसानों को अपने साथ बड़ी धोखाधड़ी होने का अहसास हुआ।
बताया जा रहा है कि इस मामले में करीब 50 गांवों के किसानों के लगभग 6 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं।

किसानों का कहना है कि उन्होंने सालभर की मेहनत, पसीना और उम्मीदें अपनी फसल में लगाई थीं, लेकिन अब उनकी कमाई पर संकट खड़ा हो गया है। कई किसान कर्ज चुकाने, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों को लेकर गहरी चिंता में हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती कांग्रेस कमेटी सीहोर ने कहा कि किसानों के साथ हुई इस धोखाधड़ी को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और किसानों का पैसा वापस नहीं दिलाया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि एक विशेष जांच दल गठित कर आरोपियों की तलाश की जाए, उनकी संपत्तियां कुर्क की जाएं और किसानों के खून-पसीने की कमाई का एक-एक रुपया वापस दिलाया जाए।

अब पूरे जिले की नजर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है। सवाल यह है कि आखिर किसानों की मेहनत की कमाई लेकर फरार हुए आरोपियों तक प्रशासन कब पहुंचेगा और पीड़ित किसानों को न्याय कब मिलेगा?

About राजेश माँझी

Check Also

जल है जीवन का आधार, संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी – प्रभारी मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *