Breaking News

सातवीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियरस आठवीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

सातवीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियरस आठवीं के विद्यार्थियों को दी विदाई

इछावर: एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।शासकीय माध्यमिक शाला ढाबला माता में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने विदाई दी l सर्वप्रथम मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इसके पश्चात सभी सीनियर्स को सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर स्वागत किया, मां सरस्वती की वंदना कुमारी राशि, दीक्षा ने प्रस्तुत की l इसके बाद स्वागत गीत सातवीं की बालिका कुमारी मुस्कान, दीक्षा ठाकुर ने प्रस्तुत किया l आंखों में आंसू लिए आठवीं कक्षा के सभी छात्राओं ने अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हम इस विद्यालय को कभी नहीं भूल पाएंगे, हमने विद्यालय से बहुत कुछ सीखा है और हम अपने गुरुजनों को छोड़ते हुए बहुत दुख हो रहा है लेकिन हम हमारे गुरु के बताए मार्ग पर हमेशा चलकर लक्ष्य को प्राप्त जरूर करेंगे l सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सभी को पेन, कम्पास पाउच उपहार स्वरूप भेंट किया।

इसके पश्चात विद्यालय के समस्त शिक्षकों सहित प्रधान अध्यापक नरेंद्र वर्मा ने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलने तथा जीवन में कभी नकल न करने और आगे बढ़ने की बात कहते हुए कक्षा आठवीं के छात्रों को विदाई पार्टी की शुभकामनाएं देकर परीक्षा में अच्छे नंबरों से उतीर्ण होने की शुभकामनाएं समस्त शिक्षकों ने प्रेषित की।कार्यक्रम का संचालन अतिथि शिक्षक राम सिंह मालवीय ने किया।

इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अनोखी लाल परमार, महेश देवलिया, संदीप नागर,ओम लता वर्मा, प्रदीप वर्मा सहित समस्त छात्र-छात्राएं
उपस्थित थे l

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *