Breaking News

बिजली विभाग की लापरवाही से किसान परेशान: झूलते तार और खेत में ट्रांसफार्मर से आगजनी का खतरा

बिजली विभाग की लापरवाही से किसान परेशान: झूलते तार और खेत में ट्रांसफार्मर से आगजनी का खतरा

भाऊ खेड़ी के बाद अब सेमली जदीद में भी हादसा, किसानों की कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई

इछावर। एमपी विश्वास न्यूज।

इछावर।क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। पहले भाऊ खेड़ी गांव में 33 केवी लाइन की चपेट में आने से किसान की गेहूं से भरी ट्रॉली जलने की घटना हुई थी, और अब सेमली जदीद गांव में भी बिजली व्यवस्था किसानों के लिए खतरा बनती जा रही है।

सेमली जदीद के किसानों का आरोप है कि खेतों के बीच लगे ट्रांसफार्मर और झूलते बिजली के तारों के कारण आगजनी का खतरा बना हुआ है।

हाल ही में किसान इमरत वर्मा के खेत में आग लग गई। उनका आरोप है कि यह आग ट्रांसफार्मर के कारण लगी है। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए कई बार बिजली विभाग को शिकायत की गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

वहीं किसान लक्ष्मी नारायण वर्मा ने बताया कि जिस खंभे पर ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, वह खंभा भी टूटा हुआ है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार भी काफी नीचे झूल रहे हैं।

गांव के मंगलेश वर्मा ने भी झूलते तारों को लेकर कई बार विभाग में शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सेमली फिटर से खेजड़ा पंप लाइन 11 केवी के झूलते तारों की भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई सुधार नहीं किया गया।

किसानों ने मांग की है कि जल्द से जल्द झूलते तारों को ठीक किया जाए और खेत में लगे ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

किसानों द्वारा आईटी के तहत् ट्रांसफार्मर रखवाया गया था,नियमानुसार किसान ने अपनी सुविधानुसार ट्रांसफार्मर रखवाया गया, यदि अब किसान को ट्रांसफार्मर से परेशानी है या शिकायत है तो शासन के नियमानुसार ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह रखा जानें की कार्रवाई की जाएगी।

ए ई
योगेन्द्र चौधरी,
बिजली विभाग,इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *