Breaking News

रोमांचक फाइनल में ‘सेंधवा डेयरी डेविल्स’ ने मारी बाजी, शाहरुख बने ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज

रोमांचक फाइनल में ‘सेंधवा डेयरी डेविल्स’ ने मारी बाजी, शाहरुख बने ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज

आईपीएल सीजन 5: सेंधव डेयरी डेविल ने पहली बार जीता खिताब

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इच्छावर। रविवार की रात क्रिकेट प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। इछावर क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित ‘इछावर प्रीमियर लीग’ सीजन-5 का भव्य समापन कल रात संपन्न हुआ। टेनिस बॉल रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के इस फाइनल मुकाबले में सेंधव डेयरी डेविल्स ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर विक्की चैलेंजर्स को शिकस्त देकर खिताबी ट्रॉफी और एक लाख रुपए का पुरस्कार अपने नाम कर ली। जहां टॉस जीतकर विक्की चैलेंजर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके लिए महंगा साबित हुआ। क्योंकि सेंधव डेयरी डेविल्स ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 129 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की इस बड़ी पारी के सूत्रधार रहे शाहरुख झागरिया , जिन्होंने मैदान के चारों ओर चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए मात्र 27 गेंदों में नाबाद 79 रन बनाए। उनकी इस पारी में 10 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

जवाब में, 130 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विक्की चैलेंजर्स की टीम दबाव में बिखर गई। पूरी टीम 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर केवल 93 रन ही बना सकी। जहां सेंधव डेयरी की ओर से राहुल बिल्ला ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए, जिससे विरोधी टीम 36 रनों से मैच हार गई।

मैच के बाद हुआ पुरस्कार वितरण और अतिथि सत्कार

मैच के समापन के बाद भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता विष्णु करण सिंह वर्मा ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। जहां
प्रथम पुरस्कार सेंधव डेयरी डेविल्स को 1 लाख की नगद राशि और चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। तो वही द्वितीय पुरस्कार विक्की चैलेंजर्स को ₹50,000 की सम्मान राशि दी गई। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कारों से नवाजा गया,जिसमें मैन ऑफ द मैच शाहरुख झागरिया,मैन ऑफ द सीरीज: शाहरुख झागरिया रहे जिन्हें उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन हेतु यह पुरस्कार दिया गया तो वहीं
बेस्ट बल्लेबाज राज झागरिया रहे,बेस्ट बॉलर: राजेश पोलार्ड
बेस्ट फील्डर: दीपक कबाड़ी
बेस्ट विकेटकीपर: ऋषभ मालवीय तो वही अपनी आवाज से मैच में जान फूंकने के लिए बेस्ट कमेंटेटर अक्षय शर्मा को चुना गया इस मौके पर अतिथि विष्णु वर्मा ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उन्होंने इछावर क्रिकेट क्लब की पूरी टीम और ललित वर्मा पियूष कबाड्डी सहित स्कोरर लक्की ठाकुर सहित सभी कर्मियों को बधाई दी। देर रात तक चले इस फाइनल मुकाबले का हजारों दर्शकों ने स्टेडियम में मौजूद रहकर आनंद उठाया।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *