राजस्व मंत्री वर्मा ने किया 28 करोड़ रूपये से अधिक की नवीन सड़कों का लोकार्पण
राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सीहोर जिले के ग्राम रामाखेड़ी, रलावती, सागोनी और ग्राम शिकारपुर में आयोजित कार्यक्रमों में 28 करोड़ 58 लाख 27 हजार रूपये की लागत से निर्मित नवीन सड़कों का लोकार्पण किया।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 08 अप्रैल, 2026
सीहोर।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क विकास की रीढ़ होता है। बेहतर सड़क संपर्क से न केवल गांवों को शहरों से जोड़ने में सुविधा होती है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार एवं रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान सुरेंद्र मेवाड़ा, पंकज गुप्ता, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता बघेल सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज