“भाजपा के बंधुआ नहीं, जनता के सेवक बनो” : कांग्रेस का हंगामा, चूड़ी पहनाने की चेतावनी से गरमाई सियासत
“नाले की गंदगी लेकर नगर परिषद पहुंची कांग्रेस: ‘जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त’ के नारों से गूंजा इछावर”

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर/सीहोर।नगर परिषद इछावर की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर लापरवाही और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। वार्ड क्रमांक 15 में वर्षों से नालों की सफाई नहीं होने को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और पार्षद जुनैद खान ने किया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज