गन्ने से बने एथेनॉल युक्त पेट्रोल, बेहताशा महँगाई के विरोध में कांग्रेस ने गन्ना युक्त पेट्रोल से चूले पर बनाई चाय, रसोई से शक्कर गायब होने का अनोखे अंदाज़ में किया विरोध
सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज संपर्क,9200718280
सीहोर। बेतहाशा बढ़ती महंगाई और आम जनता की रसोई पर पड़ रहे आर्थिक बोझ के विरोध में शहर कांग्रेस कमेंटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में और शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव के नेतृत्व में ने अनोखे एवं प्रतीकात्मक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से आम आदमी की रोजमर्रा की जरूरतों पर लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
कार्यक्रम के दौरान गन्ने से बने एथेनॉल युक्त पेट्रोल के मुद्दे को प्रतीकात्मक रूप से उठाते हुए चाय बनाई गई, वहीं बढ़ती महंगाई के कारण रसोई से शक्कर गायब होने की स्थिति को दर्शाने के लिए आम जनता को चम्मच से शक्कर वितरित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकधुनों और व्यंग्यात्मक नारेबाजी के माध्यम से महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। खाद्य सामग्री से लेकर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं तक के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार आम लोगों को राहत देने में विफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि जनता की कमाई सीमित है और खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। रसोई का बजट बिगड़ चुका है और आम परिवार महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों और हितों की लड़ाई लड़ती रहेगी।
कांग्रेसजनों ने सरकार से मांग की कि बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण किया जाए और आम जनता को राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस ने बेहतासा महंगाई को कम कराने के लिए बाबा रामदेव और स्मृति ईरानी का आवाहन किया। घनश्याम यादव ने कहा की जनता की कमाई कम, महंगाई बेहिसाब—अब और नहीं सहेगी जनता महंगाई का संताप और इस सरकार को बदल कर रहेगी कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज है और जनता के साथ है।
विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, राजाराम बड़े भाई, घनश्याम यादव, विवेक राठौर, नरेंद्र खंगराले,रमेश गुप्ता, मुकेश ठाकुर, पंकज शर्मा, अरुण मालवीय, हसीन कुरैशी, संतोष मालवीय, रेहान शाह, ओम प्रकाश राठौर, रमेश गुप्ता, प्रीतम दयाल चौरसिया, आरपी शुक्ला, मुनव्वर मामू, कमलेश चांडक, राकेश वर्मा, हफ़ीज़ चौधरी मजीद अंसारी,डॉ. अनीस खान, तुलसी राठौड़, हसीन क़ुरैशी, भगत सिंह तोमर, अजीज भाई, प्रेमनारायण परमार, रियासत भाई, ओम सोनी, लकी सक्सेना, अनुभव सेन, अशरफ अली, जतिन परमार, ब्रजेश पाटीदार, आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।