Breaking News

जय बापू,जय भीम,जय संविधान के नाम से आंदोलन का आगाज: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी

जय बापू,जय भीम,जय संविधान के नाम से आंदोलन का आगाज: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी

गृहमंत्री अमित शाह के अंबेडकर,अंबेडकर,अंबेडकर बयान पर राजनीति गरमाई 27 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म भूमि महू से कांग्रेस का बड़ा आन्दोलन

सीहोर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।आज दिन सोमवार दिनांक 13 जनवरी को स्थान सोनी धर्मशाला मंदिर संजय टॉकीज के पास कांग्रेस की सभा आयोजित हुई।जिसमे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का कई नेताओं पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम की बेला को आगे बढ़ाया।जीतू पटवारी ने अपने सम्बोधन में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा की भाजपा हमेशा नफरत फैलाने का काम करती है। गलत विवाद करती है लड़ाई की बात करती है कभी किसी को अच्छा नही बताती। यह दो विचार धाराओं की लड़ाई है। भाजपा हमेशा बुरा बताती है। पहले गांधी को अपमानित किया, फिर नेहरू को,कांग्रेस को किया,इंदिरा को किया,अब बाबा साहेब अंबेडकर को उसी तराजू में लेकर आए है। यह बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान नहीं है इस देश के संविधान का अपमान है।कांग्रेस बाबा साहेब का अपमान नही सहेगी। देश के ग्रह मंत्री अमित शाह ने जो मजाकिया अंदाज में अपने भाषण में बाबा साहेब का जो अपमान किया है। वह बाबा साहेब का नही पूरे भारत देश का अपमान है। भारत की संस्कृति, प्राचीन सभ्यताओं का अपमान है।27 जनवरी को बाबा साहेब अंबेडकर की जन्म भूमि से कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व खड़गे जी, राहुल गांधी मौजूदगी में भारत के कोने कोने से आने वाले कार्यकर्ताओ के साथ जय बापू, जय भीम, जय संविधान आंदोलन का आगाज होगा।

वही पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संविधान को मिटाना चाहते हैं, बाबा साहेब की विचार धाराओं को मिटाना चाहते हैं। मैने इस धरती से कहा था की भाजपाइयों नरेन्द्र मोदी अमित शाह तुमारे लिए संविधान एक किताब हो सकती है। लेकिन हम कांग्रेस के लोगों के लिए पवित्र ग्रन्थ है। तुम मिट जाओगे लेकिन बाबा साहेब के विचारो को नही मिटा पायोगे।सभा में कांग्रेस महासचिव पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष बलवीर तोमर, हेमराज परमार, जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, सीहोर प्रभारी हरि करण ने भी सम्बोधित किया एवं सभी वरिष्ठ नेता गण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण मंडलम अध्यक्ष गण सेक्टर प्रभारी गण एवं सभी कार्यकर्ता मौजुद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …