Breaking News

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही।

इछावर,एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क,9200718280

इछावर।मंगलवार को ग्राम आबिदाबाद में आदर्श आजीविका संकुल स्तरीय संघ की साधारण सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें ग्राम बलोडिया, सोहन खेड़ा ,आबिदाबाद सारस,लोह पठार चिकलपानी सेवनिया परिहार सहित 22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम सरपंच श्रीमती रेखा बरेला, सीएल एफ अध्यक्ष मंजू बाई धुर्वे सचिव कलाबाई, पंजाब नेशनल वीरपुर बैंक शाखा प्रबंधक श्रीमती भावना राठौड़ सीएल एफ नोडल माखन सिंह पिपलोदिया सहायक सचिव कृष्णकांत सोनी सी एल एफ बीके
आकृति राठौर प्रदान संस्था के प्रतिनिधि श्रीमती मदीना मंसूरी सहित ग्रामों की दीदी की उपस्थिति रही । साधारण सभा में सबसे पहले मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया ।

अध्यक्ष सचिव के द्वारा सीएलएफ की प्रोफाइल पढ़कर सुनाई गई एवं वित्तीय वर्ष 2025 26 का वैधानिक ऑडिट रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई, आय व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया दीदीया ने अपनी-अपनी सफलता की कहानी बताई कृषि सखी, बैंक सखी, वित्तीय साक्षरता सखी पशु सखी, उधम सखी, के द्वारा किए जा रहे कार्यों को प्रस्तुत किया गया एवं लखपति दीदीयों के द्वारा अपनी सफलता की कहानी बताई गई।

उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समूह की दीदीयो के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की जिस प्रकार दीदीया आजीविका मिशन से जुड़कर आगे बढ़ रहे हैं एवं अपना रोजगार कर रही है और लखपति दीदी बनी उनकी आय में वृद्धि हुई महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की अतिथियों के द्वारा काफी प्रशंसा की गई एवं अपने विभाग से संबंधित योजनाओं के विषय में जानकारी दी।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम संगठन एवं सीआरपी को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सीआरपी स्मिता शर्मा सोनम देवड़ा सविता गैलरिया उपस्थिति रही
ब्लॉक इछावर ।

About राजेश माँझी

Check Also

पैसो की मांग पड़ी भारी, पटवारी हुआ निलंबित

अवैध राशि की मांग के आरोप में पटवारी निलंबित सीहोर एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 सीहोर।तहसील …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *