गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया।



राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।गणतंत्र दिवस के पावन पर्व आज नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्य मंत्री का संदेश वाचन किया किया गया।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा कैलाश सुराना,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती उमा,विनोद मीणा सहित समस्त पार्षद गण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इछावर।नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। गण तंत्र दिवस के अवसर पर सीएम राइस स्कूल से बच्चो ने प्रभात फेरी का शुभारंभ करते हुए राम मंदिर के रास्ते पुरानी बस स्टैंड पर पहुंचे एवं बाज़ार के रास्ते गंजीबड़ से सीधा थाने के रास्ते सीएम राइस स्कूल पहुंचे। स्कूल में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जनपद अध्यक्ष, सीईओ, तहसीलदार,एसडीएम, थाना प्रभारी सहित सभी गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।



बलवान पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इच्छावर के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभय मेहता अनीस अहमद कुरैशी,अजय खोखर, अनिल राठी,संतोष गुप्ता, अनार सिंह ठाकुर, महेश राठौर,विजय तिवारी,विकास मुकाती,संजय वर्मा,सुनील चांडक,आजाद सिंह राजपूत जुनैद खान,धीरज पटेल,राजा मंसूरी,सतीश परमार,कृष्णपाल ठाकुर युवराज ठाकुर,अहमद चाचा, गणमान्य नागरिक सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।


एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज