Breaking News

बड़ी लापरवाही उप स्वास्थ्य केंद्र सोनखेड़ा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अबिदाबाद

बड़ी लापरवाही उप स्वास्थ्य केंद्र सोनखेड़ा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अबिदाबाद

करोड़ो रुपए की लागत से बनी बिल्डिंग मे नही मिलते डॉक्टर,मरीज स्वास्थ सुविधा से वंचित।

लाखो के स्वास्थ उपकरण राम भरोसे

मरीजों को भटकना पड़ता है दूर दराज।

सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के इछावर विधानसभा में स्वास्थ सेवाएं बदहाल। सीहोर जिले के उप स्वास्थ्य केंद्र सोनखेड़ा,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अबिदाबाद, विकास खण्ड इछावर जिला सीहोर में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। एमपी विश्वास न्यूज की टीम जमीनी पड़ताल पर निकली तो जमीनी हकीकत चौकाने वाले थे। अभी अभी कुछ दिन पहले राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा उप स्वास्थ केन्द्र सोनखेडा का लोकार्पण किया था।आदिवासी अंचल में एक बड़ी सौगात सरकार द्वारा दी गई।लेकिन लोकार्पण के बाद डॉक्टर पदस्थ नही उप स्वास्थ केन्द्र में ताले लगे रहते हैं।वही 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अबिदाबाद में 2022 में 131.33 लाख की लागत से बनी बिल्डिंग में जिसमे करीब 3 डॉक्टरों का स्टाप है। दोपहर 3 बजे एक भी स्टॉप मौजूद नही मिला।जबकि आदिवासी अंचल में मरीजों को 20 किलो मीटर दूर इलाज कराने जाना पड़ता है। जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सम्पूर्ण इमरजेंसी सुविधा है बाहर अलग पोस्टमार्टम कक्ष भी बने हुए हैं। एमपी विश्वास न्यूज़ की टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो बडी लापरवाही देखने को मिली अंदर बाहर की लाईट खुली हुई मिली, खिड़की खुली हुई मिली मैन गेट पर दोपहर 3 बजे ताला लटका हुआ मिला। कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नही।सवाल खड़ा होता है क्या समय पर डॉक्टर नही आते,आखिर ज़िम्मेदार कौन स्वास्थ केन्द्र में महंगे स्वास्थ उपकरण रखे है इस तरह की लापरवाही कोई सुरक्षा गार्ड नही किसी प्रकार की कोई हरकत होती है तो ज़िम्मेदार कौन रहेगा।अब देखना है ख़बर के बाद शासन प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।

उप स्वास्थ्य केंद्र सोहनखेड़ा नवीन भवन है,सी एच ओ, एएनएम की पद स्थापना राज्य स्तर पर होती है,हमने मांग की है, जैसे ही पदस्थापना होती है तो हम जरूर करेंगे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अबिदाबाद मेंवर्तमान में आयु चिकत्सक भी है,लैब टेक्नीशियन भी है, यदि ओपीडी बंद थी तो यह गलत है मै दिखवाकर कार्यवाही करवाता हूं।

अंकित चांडक

बीएमओ

सिविल अस्पताल इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

इछावर में बजरंग दल ने पकड़ा पशुओं के चमड़े से भरा ट्रक, अल्फा प्रोटीन चमड़ा फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

इछावर में बजरंग दल ने पकड़ा पशुओं के चमड़े से भरा ट्रक, अल्फा प्रोटीन चमड़ा …