Breaking News

पुलिस टीम पर किया हमला,एस आईगंभीर रूप से घायल ,जवानों ने भागकर बचाई जान,,,

विवाद सुलझाने गये पुलिस जवानों पर आरोपियों ने किया हमला

हमले में एस आई गंभीर रूप से घायल , जवानों ने भागकर बचाई जान,,,

इछावर एमपी विश्वास न्यूज,राजेश माँझी

इछावर।जिले के इछावर थाना अंतर्गत आरोपियों द्वारा पुलिस के साथ मारपीट करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें घर में तोड़फोड़ कर रहे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर ही आरोपियों ने हमला कर दिया । जिसमें एक एसआई गंभीर रूप से घायल हो गया है। जबकि अन्य जवानों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घायल एस आई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा उक्त आरोपियों ने फरियादी के घर में जमकर तोड़फोड़ की। मामला महिला के कोर्ट मैरीज का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव खेरी निवासी कमलेश ने पिछले दिनों गांव गेरूखान थाना बिलकिसगंज की एक महिला से कोर्ट मैरीज कर उसे अपने गांव खेरी ले आया था। इस मामले की जानकारी जब महिला के परिजनों को लगी तो वह शनिवार की रात 11 बजे गांव खेरी पहुंचे। इसी दौरान मामले की भनक लगते ही युवक और उसके परिजन डरकर घर छोड़कर भाग गए। आरोपियों ने घर को सूना देखकर उसमें तोड़कर करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। इस पर एस आई रामनारायण धुर्वे दो आरक्षकों के साथ मौके पर पहुंचे । इसी दौरान आरोपी हेमराज , विशाल , गजराज, राहुल और भूरा ने पुलिस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें एस आई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी जवानों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

आरोपियों की तलाश – लड़की के कोर्ट मैरीज से आक्रोशित उसके परिजन युवक के घर आकर घर में तोड़फोड़ कर रहे थे, इसकी सूचना प्राप्त होने पर एस आई और जवान मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

टीआई ब्रजेश कुमार
थाना इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

आकाशीय बिजली का कहर: सिराड़ी में 18 वर्षीय युवक झुलसा मौत, वही लसुड़िया गोंडी में 20 वर्षीय युवक की मौत

सीहोर/इछावर: एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क: 9200718280 सीहोर/इछावर।इछावर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक …