Breaking News

ग्रामीण क्षेत्र में रात 12 बजे हो रही लोड शेडिंग, आखिर गांवों में ही क्यों

इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर। इछावर के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।ग्रीष्म ऋतु का सीजन चरम पर है,बिन पंखे कूलर के नींद आना असंभव है,ऐसे में प्रीतिदिन बिजली विभाग के द्वारा रात्रि 12 बजे के करीब लोड शेडिंग के नाम 1,2, घण्टे के लिए बिजली कटौती की जा रही है।जिससे ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर आक्रोश है।

वही दौलतपुर के ग्रामीण सुशील मालवीय ने बताया की इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है जिसके चलते बिना कूलर पंखे के रहना जीना दुबर हो रहा है वहीं बिजली विभाग इस समय अघोषित बिजली कटौती के साथ ही लोड शेडिंग के नाम पर रोजाना 3_4 घण्टे बिजली कटौती कर रहा है, वही पीने के पानी के लिए दिन भर मशक़्क़त करनी पड़ रही है ,क्योंकि लाइट नहीं होने के कारण मोटर पंप नहीं चल पा रहे हैं यदि बिजली विभाग में जल्दी ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो हम गांव के सभी ग्रामीण मिलकर बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना प्रदर्शन करेगें।

वही सेमली जदीद के कई ग्रामीणों द्वारा योगेश शर्मा, प्रदीप वर्मा, अशोक मालवीय, शानू खान ने कहा की रात्रि अघोषित बिजली कटौती से ग्राम के सभी नागरिक परेशान है।ग्रामीणों का कहना है कि रात्रि के समय बिजली की कटौती क्यों की जा रही है। प्रीतिदिन लोड शेडिंग के नाम पर घंटों बिजली गुल रहती है।

सेमली जदीद गांव के मनोज वर्मा ने कहा कि गर्मी के दिनो मे रात्रि के समय ही क्यों लोड शेडिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती करते हैं। सरकार अटल ज्योति में 24 घण्टे बिजली रहेगी का वादा करती है। और दूसरी ओर कटौती की जाती है। ग्राम में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। लाइट नहीं होने से मच्छर काटते हैं, मच्छर काटने से कई बिमारी होती है। ग्राम के नागरिकों के स्वास्थ खराब होने की भी संभावना है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

इछावर क्षेत्र में लोड शेडिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती से परेशान कई गांव दिवाडिया, भाऊखेडी, नयापुरा, खेरी, मुवाडा,सेमली जदीद,खेजड़ा, दौलत पुर,गाजीखेड़ी अन्य गांव परेशान है। और ग्रामीणों में बिजली विभाग के विरोध में अक्रोश है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जब इस अघोषित बिजली कटौती के सम्बंध में कनिष्ठ अधिकारी योगेंद्र चौधरी से संपर्क करना चाहा

लेकिन संपर्क नही हो सका।
वही जे ई मेवालाला चौहन ने बताया की आगे से भोपाल से ही लोड शेडिंग के नाम पर अघोषित बिजली कटौती होती है जिसकी जानकारी हमे भी नहीं रहती।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …