Breaking News

कलेक्टर ने वन व्यवस्थापन और वन ग्रामों के संपरिवर्तन की कार्यवाही में गति लाने के दिए निर्देश

वन व्यवस्थापन एवं वन ग्रामों के संपरिवर्तन के संबंध में बैठक आयोजित

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 29 अप्रैल, 2025

सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. की अध्यक्षता में वन व्यवस्थापन एवं वन ग्रामों के संपरितर्वन के संबंध में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. ने वन व्यवस्थापन एवं संपरिवर्तन की अब तक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए वन मंडल अधिकारी, सभी एसडीएम एवं राजस्व अधिकारियों को कार्यवाही को गति देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि शासन के नियमों के अनुरूप सभी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारी समय समय पर बैठक और समन्वय कर वन व्यवस्थापन और संपरिवर्तन गतिरोध को दूर करें। उन्होंने कहा कि धारा 5 से धारा 19 तक की समस्त कार्यवाही पूर्ण करने के उपरान्त धारा 20 के तहत प्रारूप अधिसूचना एवं वन व्यवस्थापन का अंतिम प्रतिवेदन तैयार कर भेजा जाना है। यह कार्यवाही जल्द पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि धारा 20 की प्रारूप अधिसूचना मे नये एवं पुराने खसरा नंबर तथा उनको राजस्व अभिलेखो मे नोईयत या मद जैसे छोटा झाड़, बडा झाड़ का जंगल, पहाड, चट्टान, घास इत्यादि दर्ज की जायेगी।

कलेक्टर बालागुरू के. ने वन व्यवस्थापन अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी वन को शासन के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन कर संयुक्त रूप से वन व्यवस्थापन संबंधी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वन ग्राम से राजस्व ग्रामों मे संपरिवर्तन के लिए मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आम सूचना जारी की जायेगी। उप खण्ड स्तरीय समिति लैंड यूस मैप तैयार करायेगी। जिसमें कृषि भूमि का रकबा, बसाहट की भूमि, श्मशान स्थल, वन, जल संरचनाएं, चरनोई चारागाह की भूमि, सामुदायिक परिसंपत्ति जैसे स्कूल, धार्मिक स्थल, खेल मैदान, स्वास्थ्य एवं अन्य सामुदायिक उपयोग के भवन, सामुदायिक संसाधन आदि होंगे।

बैठक में डीएफओ मगन सिंह डाबर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह सहित राजस्व एवं वन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …