Breaking News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुए में बनाया वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

जल संरक्षण के लिए टीम संडे का सुकून की अनोखी पहल

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 26 मई, 2025

सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार सीहोर जिले मे जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर बैनर, ग्राम सभाएं, कलश यात्राएं सहित अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

सीहोर जिले में निरंतर समाज सेवा का कार्य करने वाली टीम संडे का सुकून ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक अनोखी पहल की है। टीम ने जल संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सीहोर के गंज क्षेत्र स्थित एक कुएं एवं उसके आसपास की साफ-सफाई एवं रंग रोगन कर न सिर्फ उसे उपयोगी बनाया है, बल्कि कुए के पास ही स्थित एक धर्मशाला से जोड़कर पाइपों के माध्यम से वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी तैयार किया किया है, जो धर्मशाला की छत से आने वाले बारिश के पानी को कुए में पहुंचाएगा।

टीम द्वारा कुएं के आसपास की साफ सफाई एवं पेंटिंग कर पूरे कुए को सुंदर तरीके से सजाया गया है। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने आमजनों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया ताकि भविष्य में उत्पन्न होने वाले जल संकट को रोका जा सके। कुए का जीर्णोद्धार का यह कार्य टीम ने स्वयं के संसाधनों से किया है।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …