Breaking News

कलाकार अरहान पटेल का पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया स्वागत

कलाकार अरहान पटेल का पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने किया स्वागत

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। फिल्म तू मेरी पूरी कहानी के मुख्य कलाकार अरहान पटेल सीहोर पहुंचे। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय सहित उनके समर्थकों और सिनेमा प्रेमियों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले फिल्म स्टार हीरो रणविजय से भेंट की थी। राय ने कलाकार पटेल से कहाकि हमारा सीहोर फिल्म के लिए आदर्श स्थल है। जिले में फिल्मों की शूटिंग के लिए एक अनुकूल माहौल है। सीहोर का प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास के गांवों का वातावरण फिल्म निर्माताओं की पसंद बन गया है। अब जिले के गांवों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिल रही है।

अरहान पटेल अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए सीहोर आए थे। उनकी फिल्म तू मेरी पूरी कहानी इन दिनों सीहोर के लिसा टॉकीज में प्रदर्शित हो रही है। पटेल का सीहोर के मुख्य मार्गों और लिसा टॉकीज में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अरहान पटेल ने कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। उन्होंने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि जिस लिसा टॉकीज में वह कभी फिल्में देखने आते थे, आज उसी टॉकीज में उनकी अभिनय वाली फिल्म लगी है। पटेल ने आगे कहा कि मुंबई एक ऐसा शहर है जहां मेहनत और लगन से काम करने पर सब कुछ मिलता है। उन्होंने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा, हीरो-हीरोइन बनना छोड़िए, पहले एक अच्छा इंसान बनना चाहिए। राय के साथ समाजसेवी मुनन्वर खान आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल थे।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *