Breaking News

जामुन छापरी गुमशुदा बालिकाएं गायिका (Singer) एवं पब्लिक स्पीकर बनना चाहती थीं,

जामुन छापरी गुमशुदा बालिकाएं गायिका (Singer) एवं पब्लिक स्पीकर बनना चाहती थीं,

दोनों बालिकाओं को विधिसम्मत कार्यवाही पूर्ण कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

थाना बिलकिसगंज, जिला सीहोर
दिनांक : 31 अक्टूबर 2025

बिलकिसगंज/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

बिलकिसगंज/सीहोर।ग्राम जामुन छापरी, थाना बिलकिसगंज की दो बालिकाएँ दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को घर से बिना बताए चली गई थीं। इस संबंध में थाना बिलकिसगंज में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना बिलकिसगंज पुलिस द्वारा बालिकाओं की पतारसी हेतु त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों की सूचना तथा CCTV फुटेज के आधार पर लगातार कार्यवाही करते हुए दोनों बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल दस्तयाब किया।

इस दौरान उक्त प्रकरण को लेकर विश्व हिन्दू परिषद तथा आदिवासी सामाजिक संगठन द्वारा थाना बिलकिसगंज में दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सीहोर में दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था, जिसमें कुछ व्यक्तियों पर संदेह व्यक्त किया गया था।

इस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बालिकाओं की शीघ्र पतारसी हेतु विशेष निर्देश प्रदान किए गए, जिनके पालन में थाना बिलकिसगंज द्वारा विशेष टीम गठित कर प्रभावी कार्यवाही की गई। परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए दोनों बालिकाओं को दिल्ली से सकुशल बरामद किया।

बालिकाओं से पूछताछ कर उनके कथन परिजनों की उपस्थिति में दर्ज किए गए। पूछताछ के दौरान दोनों बालिकाओं ने बताया कि वे गायिका (Singer) एवं पब्लिक स्पीकर बनना चाहती थीं और अपने इस सपने को पूरा करने के उद्देश्य से मुंबई के लिए घर से निकली थीं, किंतु मार्ग भटक जाने के कारण दिल्ली पहुँच गईं।

प्रकरण की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि बालिकाओं के साथ किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या गलत कार्य नहीं हुआ है। दोनों बालिकाएँ अपनी इच्छा से घर से गई थीं, तथा प्रकरण में किसी प्रकार का संज्ञये अपराध घटित होना नहीं पाया गया।

दोनों बालिकाओं को विधिसम्मत कार्यवाही पूर्ण कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

यह कार्यवाही थाना बिलकिसगंज पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई एक सराहनीय, संवेदनशील पुलिस कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *