Breaking News

“सरपंच सम्मेलन में सीएम मोहन यादव का तीखा तेवर — सचिव-सहायक सचिव से बोले ‘तुम्हारी क्या औकात’”

“सरपंच सम्मेलन में सीएम मोहन यादव का तीखा तेवर — सचिव-सहायक सचिव से बोले ‘तुम्हारी क्या औकात’”

सीएम के बयान से राजनीतिक हलकों में मचा बवाल

भोपाल/मध्य प्रदेश। एमपी विश्वास न्यूज

भोपाल/मध्य प्रदेश। राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सरपंच सम्मेलन के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने मंच से ही प्रशासनिक अधिकारियों पर सख्त शब्दों में निशाना साधा।

कार्यक्रम के बीच सीएम यादव ने तीखे अंदाज़ में कहा —

“सचिव, सहायक सचिव… तुम लोगों की क्या औकात है जो जनता के प्रतिनिधियों को नजरअंदाज़ करो!”

मुख्यमंत्री का यह बयान सुनकर सभा स्थल कुछ क्षणों के लिए सन्न रह गया, सीएम ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोपरि है,और किसी अधिकारी को जनता के प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार नहीं है।

सीएम यादव ने आगे कहा कि “सरपंच गांव का सीएम होता है। अधिकारी अगर चुने हुए जनप्रतिनिधियों की नहीं सुनेंगे तो कार्रवाई तय है।”

इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। जहां भाजपा कार्यकर्ता इसे “जनता के प्रतिनिधियों के सम्मान की आवाज़” बता रहे हैं, वहीं विपक्ष ने इसे “अहंकार भरी भाषा” करार दिया है।

सरपंच सम्मेलन के इस मंच से सीएम मोहन यादव ने न केवल प्रशासन को सख्त संदेश दिया बल्कि यह भी स्पष्ट कर दिया कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *