Breaking News

सीहोर जिले में किसानों का गुस्सा फूटा

सीहोर जिले में किसानों का गुस्सा फूटा

प्याज ₹10 प्रति कट्टी – हसनाबाद से चंदेरी तक बाइक रैली, सरकार से भावांतर में खरीद की मांग

सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।सीहोर जिले के किसानों ने अपनी प्याज फसल के अत्यंत कम दामों को लेकर बड़ा विरोध जताया। ग्राम हसनाबाद से लेकर ग्राम चंदेरी तक किसान व समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में विशाल ‘प्याज रैली’ / बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुँचाई।

किसानों का कहना है कि बाजार में प्याज सिर्फ ₹10 में 40 किलो की कट्टी बिक रही है, जिससे मेहनतकश किसान बर्बादी की कगार पर पहुँच गए हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मांग की है कि:

प्याज को भावांतर योजना के अंतर्गत खरीदा जाए।

किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिया जाए।

₹10 कट्टी के अपमानजनक भाव से किसानों को राहत दिलाई जाए।

किसानों ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन की फसल पहले ही पूरी तरह चौपट हो चुकी है, ऐसे में प्याज के दाम गिर जाने से उनकी स्थिति और खराब हो रही है। किसान नेताओं ने कहा कि यदि सरकार भावांतर में प्याज खरीद शुरू नहीं करती, तो उनकी आर्थिक स्थिति संभालना मुश्किल हो जाएगा।

रैली में शामिल किसानों ने गांव-गांव घूमकर आम जनता तक यह संदेश पहुंचाया कि किसान अपनी फसल का सही हक मांग रहा है, भीख नहीं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उचित दाम नहीं मिले तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

रैली में किसान प्रतिनिधि बने सिंह मेवाड़ा (ग्राम छापरी कला), प्रेम नारायण वर्मा, राधेश्याम वर्मा, महेश मेवाड़ा, जगदीश प्रजापति, राकेश वर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण किसान शामिल हुए।
सभी ने एकजुट होकर साफ कहा—
“किसान टूट चुका है, अब सरकार तत्काल कदम उठाए।”

About राजेश माँझी

Check Also

जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *