“रिश्तों का कत्ल: सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, चूने की पुताई से छिपाया खून का राज”

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर/सीहोर।मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र का गांव सतपिपलिया में पुलिस ने एक सनसनीखेज अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक के सगे छोटे भाई ने ही की थी।
पुलिस जांच के मुताबिक, मृतक अंकुश परमार शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में अपने माता-पिता के साथ विवाद और मारपीट करता था। पारिवारिक तनाव लगातार बढ़ता जा रहा था। घटना वाले दिन भी वह शराब के नशे में घर पर झगड़ा कर रहा था, इसी दौरान गुस्से में आकर छोटे भाई देवेंद्र उर्फ गोलू (32) ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज