Breaking News

एस.आई.आर. प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम इछावर को सौंपा ज्ञापन

एस.आई.आर. प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम इछावर को सौंपा ज्ञापन

इछावर। एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।इछावर विधानसभा क्षेत्र में चल रही एस.आई.आर. (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), इछावर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मांग की गई कि फॉर्म-07 केवल निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत छपे हुए ही स्वीकार किए जाएं, जबकि बाहर से छपवाए गए फॉर्म-07 को तत्काल निरस्त किया जाए। प्रतिनिधि मंडल ने एक दिन में अधिकतम 15 फॉर्म-07 ही स्वीकार करने तथा प्रक्रिया के अंतिम तीन दिनों की बूथ-वार जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।
कांग्रेस प्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर बी.एल.ओ. पर नाम कटवाने को लेकर दबाव बनाया जा रहा है, जिसे तुरंत रोका जाना आवश्यक है। ज्ञापन में सभी बी.एल.ओ. से निष्पक्ष रूप से कार्य करने तथा नियमविरुद्ध कार्य करने वालों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।

प्रतिनिधि मंडल ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया लोकतंत्र की जड़ों से जुड़ी है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *