Breaking News

बड़ी ख़बरबावड़ियां नौआबाद में एक शादी समारोह में 200 से अधिक लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार,

बड़ी ख़बर
बावड़ियां नौआबाद में एक शादी समारोह में 200 से अधिक लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार,

रात में ही स्वास्थ्य विभाग की टीम बावड़ियां नौआबाद पहुंची

इछावर अस्पताल में मचा हड़कंप, रात से ही मरीजों की लगी भीड़, रात में ही मौक़े पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

इछावर,एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। जिले के इछावर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक शादी समारोह का भोजन लोगों के लिए भारी पड़ गया। ग्राम बावड़ियां नौआबाद में आयोजित विवाह कार्यक्रम के बाद करीब 200 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

वहीं, इछावर अस्पताल से तीन गंभीर मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल सीहोर रेफर किया गया है।

मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, बीएमओ और टीआई सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भोजन के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

केक-कटिंग छोड़ बच्चों की पढ़ाई चुनी, जन्मदिन पर उद्यम ठाकुर का अनूठा अंदाज

जन्मदिन पर नहीं शोर-शराबा, बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान; उद्यम ठाकुर ने पेश की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *