Breaking News

जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को जिम्मेदारी निभानी होगी –राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

जल संकट से बचाने की तैयारी: कांकड़खेड़ा तालाब के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

सीहोर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/इछावर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इछावर तहसील के ग्राम कांकड़खेड़ा में तालाब सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने भूमि पूजन कर कार्य की शुरुआत की।

इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण केवल आज की जरूरत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि गांवों के तालाब, कुएं और बावड़ियां सदियों से जल का प्रमुख स्रोत रहे हैं, लेकिन लगातार घटते भूजल स्तर के कारण इनका संरक्षण और पुनर्जीवन अब अत्यंत आवश्यक हो गया है।

उन्होंने कहा कि जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को जिम्मेदारी निभानी होगी। केवल सरकारी योजनाओं से जल संकट का समाधान संभव नहीं है, बल्कि जनभागीदारी से ही जल संरक्षण अभियान सफल हो सकता है। यदि गांवों में तालाबों की सफाई, गहरीकरण और वर्षा जल संचयन जैसे कार्य लगातार किए जाएं तो भविष्य में पेयजल और सिंचाई संकट को काफी हद तक रोका जा सकता है।

राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहा जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। अभियान के तहत नदियों, तालाबों, कुओं और अन्य जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में इछावर नगर परिषद अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, पंकज गुप्ता, कैलाश सुराना, एसडीएम स्वाति मिश्रा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री मयंक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

रामायण के ‘हनुमान’ विक्रम मस्ताल ने किये अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन, देश में रामराज्य की कामना की

रामायण के ‘हनुमान’ विक्रम मस्ताल ने किये अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन, देश में रामराज्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *