Breaking News

पंचायत सचिव संगठन ने किया मंडल अध्यक्ष का स्वागत

पंचायत सचिव संगठन ने किया मंडल अध्यक्ष का स्वागत

सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज़

सीहोर।

मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन जनपद पंचायत सीहोर के तत्वाधान में इछावर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरखेड़ी मंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामस्वरूप मेवाड़ा को दूसरी बार भाजपा द्वारा बरखेड़ी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर बधाई दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहा कि सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम पंचायत सचिव, सहायक रोजगार आदि कर रहे है। इस मौके पर श्री मेवाड़ा को पगड़ी बांध कर हार फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक पंचायत सचिव संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम मेवाड़ा, उपाध्यक्ष महेश जायसवाल के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य रूप से वरिष्ठ सचिव राजकुमार नामदेव, देवेंद्र राय, बलराम चन्द्रवंशी, राकेश अंगोरे, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, मनोहर मेवाड़ा, श्यामलाल मेवाड़ा, अशोक कुमार मीणा विजय गौर आदि सचिव उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री का काफिला रोककर बताई समस्या

इछावर, एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर। सिविल अस्पताल इछावर में कार्यरत 13 आउटसोर्स मल्टीटास्क वर्कर पिछले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *