Breaking News

भेरूंदा वन विभाग लाड़कुई की कार्यवाही सागौन लकड़ी अवैध परिवहन करते हुए मारुति कार 800 जप्त

भेरुंदा/सीहोर।आज दिनांक 08/09/2025 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अर्चना पटेल वन मंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी लाइकुई प्रकाशचंद्र उईके वन परिक्षेत्र अधिकारी महोदय लाड़कुई के द्वारा दल का गठन किया गया। दल में शरद रंजन (कार्यवाहक वनपाल) परिक्षेत्र सहायक नयापुरा के हमराह विनोद यादव कार्यवाहक वनपाल (वन विकास निगम कोसमी) यशवंत गोयल वनरक्षक,अमर सिंह रावत वनरक्षक, संजीत अहिरवार वनरक्षक आशीष तोमर वनरक्षक एवं अन्य वन अमले द्वारा नादान से कोसमी मार्ग कि निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान रात्रि के लगभग 9.30 PM पर वाहन आने की सूचना प्राप्त हुई सूचना मिलते ही वन अमला तत्काल अलर्ट होकर उक्त वाहन को चेकिंग हेतु रोकने का प्रयास किया वन अमले को देखते ही वाहन चालक वाहन को तेज रफ्तार भगाने लगा जिसका पीछा ग्राम दुर्गा नायक से होलीटेक के पास तक किया गया वन विभाग से घिरता देखकर मारुति 800 चालक सागौन लकड़ी सहित वाहन को छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा जप्त वाहन एवं वनोपज को रेंज प्रांगण लाड़कुई लाया गया वनोपज को मारुति कार 800 MP04CA5298 से उतरकर मापन कार्य किया गया मापन उपरांत रात्रि गस्त में जप्त कुल वनोपज 11 नग 0.271 घन मीटर पाई गई जिसकी कीमत 13,008 /- एवं अवैध परिवहन में लिप्त Maruti car 800 की कीमत 40,000/- रुपए है वन विभाग द्वारा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26 (1) “क” एवं मध्य प्रदेश वनोपज (व्यापार विनिमय) अधिनियम 1969 की धारा 5 (1),15,16 के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *