Breaking News

आज से प्रत्येक मंगलवार को विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर होगी जनसुनवाई

कलेक्टर ने जनसुनवाई में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थित के दिए निर्देश

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर,24 फरवरी,2025

कलेक्टर बालागुरू के. ने गत दिवस सभी एसडीएम को प्रत्येक मंगलवार को जिले में विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने खंड स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई के दौरान सभी एसडीएम एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को कार्यालय में उपस्थित रहने एवं आवेदन तथा शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर बालागुरू के.द्वारा जारी निर्देशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई में संबंधित हल्का पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहकर आमजनों के आवेदनों एवं शिकायतों का निराकरण करेंगे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …